14 साल की मासूम बनी मां! डॉक्टर भी रह गए हैरान! सामने आया ऐसा सच सभी के उड़ गए होश...

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 09:48 AM

ranchi 14 year old minor student gives birth to a child

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे के बीच झारखंड से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को...

नेशनल डेस्क। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे के बीच झारखंड से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोकलाज और धमकियों से चुप रहा परिवार

गुमला जिले के बसिया की रहने वाली यह नाबालिग छात्रा शादीशुदा नहीं है। उसके साथ उसी के गाँव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। लोकलाज और आरोपी द्वारा दी गई धमकियों के डर से पीड़िता और उसके परिवार ने इस जुर्म के खिलाफ आवाज़ नहीं उठाई और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसका दुखद नतीजा यह हुआ कि 14 वर्षीय नाबालिग गर्भवती हो गई। सामाजिक बदनामी से बचने के लिए पीड़िता का परिवार उसे गुमला जिले से रांची लेकर आ गया था।

अस्पताल में हुआ मामले का खुलासा

रांची के सदर अस्पताल में जब नाबालिग बच्ची ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत रांची के लोअर बाज़ार थाना की पुलिस को इस घटना की सूचना दी। नाबालिग बच्ची के बयान के आधार पर रांची के लोअर बाज़ार थाने में ज़ीरो एफआईआर दर्ज की गई। फिर मामले की जानकारी गुमला जिले के बसिया थाने को दी गई।

यह भी पढ़ें: ध्यान दें! UPI से लेकर क्रेडिट कार्ड तक... आज से हुए यह 4 बड़े बदलाव, खर्च करने से पहले जानें जरुरी बातें

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला जिले के एसपी हासिश बिन जमा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी शिवा अहीर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे स्कूल आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ करता था और फिर एक दिन उसने उसके साथ रेप किया। घटना के बारे में बताने पर उसे बुरे अंजाम की धमकी दी गई थी जिसके कारण वह डर से चुप रह गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, PM किसान योजना की 20वीं किस्त की तारीख घोषित

गोड्डा में भी नाबालिग से गैंगरेप की घटना

यह घटना झारखंड में बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठाती है। इससे पहले 8 जून को गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गई एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने उस मामले में भी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!