इजराइल की हमास लेबनान से जंग का असर यूरोप में भी दिखा, डेनमार्क में इजराइली दूतावास के पास 2 जबरदस्त विस्फोट
Edited By Tanuja,Updated: 02 Oct, 2024 03:38 PM

इजराइल की हमास लेबनान से जंग का असर यूरोपीय देशों में भी दिखने लगा है। डेनमार्क की राजधानी कॉपनहेगन में इजराइली दूतावास...
International Desk: इजराइल की हमास लेबनान से जंग का असर यूरोपीय देशों में भी दिखने लगा है। डेनमार्क की राजधानी कॉपनहेगन में इजराइली दूतावास के पास बुधवार तड़के दो विस्फोट हुए, जिसके बाद पास में स्थित यहूदी स्कूल को बंद कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या विस्फोटों और इजराइली राजनयिक मिशन के बीच कोई संबंध है ।
उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि इस संबंध में किसी को गिरफ्तार किया गया है कि नहीं। भारी हथियारों से लैस अधिकारी, खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और इलाके को घेर लिया गया है। डेनमार्क में यहूदी समुदाय के प्रवक्ता माइकल राचलिन ने बताया कि कोपनहेगन का यहूदी स्कूल ‘कैरोलिनस्कोलन' दूतावास के ठीक सामने स्थित है और यहूदी नववर्ष की छुट्टियों के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बंद था। मामले की जांच की जा रही है।
Related Story

यमन में 24 घंटे तक भीषण जंग, 44 लोगों की मौत; बाब-अल-मंदेब के पास बढ़ा तनाव

वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की गई जान: शव भारत लाने के लिए परिवार के पास नहीं 20 लाख रुपए,...

ट्रंप-डेनमार्क विवाद में नया मोड़; ग्रीनलैंड को लेकर हुआ समझौता, द्वीप पर अमेरिकी सेना की बढ़ेगी...

पाकिस्तानः मस्जिद में बम विस्फोट, 16 लोगों की मौ/त, कई घायल

इजरायल ने गाजा पर किया सटीक हवाई हमला, सिंगल शॉट में उड़ा दिया हमास आतंकी (Video)

सिर्फ अमेरिका नहीं पूरी दुनिया से चीन की ट्रेड वॉर, भारत से लेकर यूरोप तक ड्रैगन की व्यापार नीति पर...

NATO कमांडर की चेतावनीः पुतिन बेहद बेपरवाह होकर खतरनाक तरीके से लड़ रहे यूक्रेन युद्ध, यूरोप को...

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: हूती हमलों के बाद 9 देशों में अमेरिकी दूतावासों ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

कनाडा में सपनों की उड़ान बनी अंतिम सफर, पायलट ट्रेनिंग के दौरान प्लेन क्रैश में 2 भारतीय छात्रों की...

चीन की सैन्य कमान में बड़ा फेरबदल, CMC में अब सिर्फ 2 सक्रिय सदस्य