नेपाल और भारत के बीच सीधी बस सेवा शुरू

Edited By Updated: 29 Aug, 2016 11:45 PM

direct bus service between nepal and india

पश्चिमी नेपाल के डांग शहर से नई दिल्ली की सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरुआत सोमवार को एक बस उद्यमी समिति ने की।

काठमांडू : पश्चिमी नेपाल के डांग शहर से नई दिल्ली की सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरुआत सोमवार को एक बस उद्यमी समिति ने की। राप्ती जोनल पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस एंट्रप्रिन्यॉर्स कमेटी ने नई बस सेवा की शुरुआत की है। पश्चिमी नेपाल में रहने वाले लोग अब डांग के भालुबंग से सीधे दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं।

समिति के अध्यक्ष सुरेश हमल के अनुसार पहली बार दो दक्षिण एशियाई शहरों के बीच सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहली बस डांग से स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। प्रत्येक सप्ताह तीन बसें डांग से भारतीय राजधानी जाएंगी। यात्रा के लिए एक तरफ का किराया 2,000 नेपाली रुपए है जो 1250 रुपए के बराबर है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!