इराक में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने के बाद लगी आग, 21 यात्रियों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 07:43 AM

horrific road accident in iraq 21 passengers tragically killed

दक्षिणी इराक के नासिरिया शहर के पास रविवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई।

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिणी इराक के नासिरिया शहर के पास रविवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई।

अस्पताल में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद बस के भीतर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि 21 लोगों ने मौके पर या अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से अधिकांश की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश
इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इराक में खराब सड़कों, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आए दिन ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!