Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Aug, 2025 09:00 PM

पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया देश अपने विविध और प्रसिद्ध आदिवासी समुदायों के लिए जाना जाता है। ये जनजातियां अपनी अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण विशेष पहचान रखती हैं। ये आदिवासी मुख्य रूप से तंजानिया और केन्या के क्षेत्र में रहते हैं।...
नेशनल डेस्क: पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया देश अपने विविध और प्रसिद्ध आदिवासी समुदायों के लिए जाना जाता है। ये जनजातियां अपनी अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण विशेष पहचान रखती हैं। ये आदिवासी मुख्य रूप से तंजानिया और केन्या के क्षेत्र में रहते हैं। कहा जाता है कि यहां के पुरुष 80 साल की उम्र तक भी 10 से अधिक बच्चे पैदा करने की ताकत रखते हैं। आइए जानते हैं उनकी खास डाइट और जीवनशैली के बारे में।
यहां के आदिवासियों की खास डाइट ही उनका ताकतवर और स्वस्थ रहने का राज है। ये लोग सुबह चाय या कॉफी पीने के बजाय सीधे ताजा जानवरों का खून पीते हैं। माना जाता है कि जानवरों का खून पीने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और यह नशा या हैंगओवर कम करने में भी मददगार होता है।
इसके अलावा, ये लोग जंगली जानवरों का ताजा मांस खाना पसंद करते हैं, जो प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। इसी वजह से उनकी ताकत और सहनशक्ति सामान्य लोगों से कहीं अधिक होती है।
तंजानिया की इन जनजातियों में महिलाओं की भी अपनी खास संस्कृति है। यहां महिलाएं अपने कमर के निचले हिस्से को कपड़े से ढकती हैं, जबकि ऊपर का हिस्सा खुला रहता है। जब वे अपनी सहेलियों से मिलती हैं तो उन पर थूकती हैं, जो उनके बीच प्यार और सम्मान दिखाने का एक अनोखा तरीका है।
यहां नवजात बच्चों को भी थूककर आशीर्वाद दिया जाता है, जो उनके लिए शुभ माना जाता है। तंजानिया की ये जनजातियां आज भी अपनी पुरानी परंपराओं को संजोए हुए हैं और आधुनिक दुनिया के बदलते हुए दौर में अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं।