क्या भारत के पानी छोड़ने की वजह से पाकिस्तान में आई बाढ़? जानिए क्या है पूरा सच

Edited By Updated: 30 Aug, 2025 05:24 PM

food in pakistan caused by the release of water from india

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बाढ़ आई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान के मंत्री ने भारत पर आरोप लगाया कि उसने बिना चेतावनी के अपने बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा, जिससे रावी, सतलुज और चिनाब नदियों का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि,...

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इस समय एक भयंकर बाढ़ आई हुई है जो पिछले 39 वर्षों में सबसे बड़ी बाढ़ मानी जा रही है। ब्रिटेन की फेमस न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस हफ्ते 10 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाला है। सामने आई जानकारी के मुताबिक लगभग 1,400 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं। यह बाढ़ रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में एक साथ आई है, जो अब खतरे की निशान के ऊपर बनी हुई है।

क्या सच में भारत के पानी छोड़ेने की वजह से आई बाढ़?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने समय रहते हुए पहले ही पाकिस्तान को बाढ़ से जुड़ी चेतावनियां दी थीं लेकिन पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री अहसान इकबाल ने आरोप लगाया कि भारत ने चेतावनी दिए बिना अपने बांधों से अत्यधिक पानी छोड़ दिया जिससे पाकिस्तान के तीन प्रमुख नदियों रावी, सतलुज और चिनाब का जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया। इस जलस्तर के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। PAK मंत्री इकबाल ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, "इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ना जल युद्ध जैसा है। भारत ने ऐसा किया और हम बाढ़ की तबाही देख रहे हैं।" लेकिन वहीं भारतीय अधिकारियों के अनुसार भारत ने तीन बार पाकिस्तान को चेतावनियां दी थीं और मानवीय आधार पर जानकारी साझा की थी ताकि पाकिस्तान को इस आपदा से बचाया जा सके।

PunjabKesari

भारत और पाकिस्तान में मानसून की बारिश

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में इस समय भारी मानसून से जमकर बारिश हो रही है। भारत के जम्मू क्षेत्र में भी बाढ़ आ गई है और कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। 26 और 27 अगस्त को जम्मू के रियासी और डोडा जिले में भारी बारिश के कारण कम से कम 40 लोग मारे गए। इनमें से अधिकांश लोग वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्री थे। इस बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई सड़कों और पुलों को भारी नुकसान हुआ।

PunjabKesari

पाकिस्तान के लिए नई चुनौती आई सामने

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और कहा कि पाकिस्तान प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील देशों में से एक है। इस समय पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह आने वाले समय में जल संकट और बाढ़ जैसी आपदाओं से कैसे निपटेगा।

PunjabKesari

भारत और पाकिस्तान के बीच जल विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच पानी का बंटबारा हमेशा से ही एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के तहत पानी का वितरण तय किया गया है लेकिन जल स्रोतों के अत्यधिक उपयोग और मौसम में हो रहे बदलावों के कारण दोनों देशों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। भारत में जब बांधों के जलस्तर में वृद्धि होती है तो भारत से अतिरिक्त पानी पाकिस्तान की ओर जाता है, जो पाकिस्तान में बाढ़ का कारण बनता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!