सबसे अधिक देखा जाने वाला न्यूज चैनल बना फॉक्स न्यूज

Edited By Updated: 26 Aug, 2021 10:43 AM

fox news earns top ratings spot with afghanistan coverage

अफगानिस्तान से अमरीका के नेतृत्व में निकासी अभियान पर कवरेज को लोगों ने फॉक्स समाचार चैनल पर सबसे अधिक देखा और इसी ...

लॉस एंजलिस: अफगानिस्तान से अमरीका के नेतृत्व में निकासी अभियान पर कवरेज को लोगों ने फॉक्स समाचार चैनल पर सबसे अधिक देखा और इसी के साथ यह पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन गया है। नीलसन कंपनी के आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।  रूढ़िवादी विचारधारा वाले दर्शकों के बीच लोकप्रिय चैनल की रेटिंग तब बढ़ गयी जब इस महीने तालिबान ने अचानक अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया।

 

आखिरी बार चैनल सितंबर 2020 को पहले नंबर पर आया था जब ‘‘फॉक्स न्यूज संडे’’ के एंकर क्रिस वॉलेस ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बहस के कार्यक्रम का आयोजन किया था। फॉक्स न्यूज चैनल को औसतन 29.4 लाख दर्शकों ने देखा। इसके बाद सीबीएस को 25.7 लाख, एनबीसी को 25.3 लाख, एबीसी को 23.9 लाख दर्शकों ने देखा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!