कंडोम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा अलर्ट; मार्केट पहुंचे इन ब्रांड्स के लाखों पीस खराब, खरीद चुके ग्राहकों को खास टेस्ट की सलाह

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 07:44 PM

france warns of 300 000 potentially unsafe condoms

फ्रांस की स्वास्थ्य और उपभोक्ता सुरक्षा एजेंसियों ने लैब जांच में फटने और छेद होने का खतरा मिलने के बाद करीब 2.6 लाख कंडोम वापस मंगाए हैं। ऑनलाइन बिक रहे 40 हजार से ज्यादा संदिग्ध कंडोम भी जांच के दायरे में आए हैं। इस्तेमाल करने वालों को STI/STD...

Paris: फ्रांस की स्वास्थ्य और उपभोक्ता सुरक्षा एजेंसियों ने कंडोम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। लैब जांच में कुछ कंडोम के फटने या उनमें छोटे छेद होने का खतरा सामने आने के बाद करीब  3 लाख कंडोम बाजार से वापस मंगाए गए हैं। अधिकारियों ने इन उत्पादों का इस्तेमाल कर चुके लोगों को यौन संचारित संक्रमण (STD/STI) की जांच कराने और मासिक धर्म में देरी होने पर गर्भावस्था परीक्षण करने की सलाह दी है। पेरिस से सामने आई इस खबर के मुताबिक, फ्रांस की एंटी-फ्रॉड एजेंसी DGCCRF और स्वास्थ्य एजेंसी DGS ने संयुक्त रूप से चेतावनी जारी की है।  लैब परीक्षण के दौरान दो कंडोम उत्पादों में गंभीर खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि इनमें से कुछ कंडोम के फटने का जोखिम था, जबकि कुछ में सूक्ष्म छेद (perforations) मौजूद थे।  इसके बाद फार्मेसियों और दुकानों में बिके करीब 2,60,000 कंडोम को वापस बुलाने का फैसला लिया गया।

 

स्वास्थ्य एजेंसियों ने कहा कि जिन लोगों ने इन कंडोम का इस्तेमाल किया है, उन्हें सावधानी के तौर पर यौन संचारित संक्रमणों (STI/STD) की जांच करानी चाहिए।साथ ही महिलाओं को सलाह दी गई है कि अगर उनका मासिक धर्म समय पर नहीं आता है तो प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएं, क्योंकि खराब कंडोम गर्भनिरोधक के तौर पर पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकते।  जांच केवल दुकानों और फार्मेसियों तक सीमित नहीं रही। अधिकारियों ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बिक रहे 30 अलग-अलग कंडोम उत्पादों की भी जांच की।  इनमें कई उत्पादों पर यूरोपीय संघ (EU) का अनिवार्य अनुरूपता चिह्न नहीं था या उन पर फ्रेंच भाषा में जरूरी लेबलिंग मौजूद नहीं थी।अधिकारियों के मुताबिक, इन ऑनलाइन उत्पादों के करीब 1,000 बॉक्स, जिनमें 40,000 से ज्यादा कंडोम थे, पहले ही ग्राहकों को बेचे जा चुके थे।  ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने इन संदिग्ध उत्पादों की बिक्री रोकने और उनकी लिस्टिंग हटाने पर सहमति जताई है। चेतावनी में कुछ ऐसे ब्रांडों का जिक्र किया गया है, जिनके उत्पाद जांच के दायरे में आए। इनमें जापानी कंपनी Okamoto Industries के दो उत्पाद और फ्रांसीसी ब्रांड My Lubie तथा Friday Bae शामिल हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन कंपनियों के सभी उत्पाद असुरक्षित हैं। जांच और रिकॉल केवल कुछ खास बैच या उत्पादों तक सीमित बताया गया है। 

 

 फ्रांसीसी ब्रांड My Lubie के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पियरे लागाशे ने कहा कि रिकॉल सिर्फ एक बैच से जुड़ा है।उनके मुताबिक, शुरुआती लैब टेस्ट में संदेह सामने आने के बाद कंपनी ने एहतियात के तौर पर उस बैच को बाजार से हटा लिया। बाद में उसी बैच की दोबारा जांच में उत्पाद मानकों के अनुरूप पाए गए। उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस के मामले में जरा सा भी शक होने पर उत्पाद को बाजार से हटा लेना बेहतर होता है। कंपनी के अनुसार, अब तक इस बैच से किसी उपभोक्ता को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उपभोक्ताओं के लिए क्या सलाह? फ्रांस की एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास रिकॉल किए गए बैच के कंडोम हैं तो उनका इस्तेमाल न करें और संबंधित विक्रेता या निर्माता से संपर्क करें।  अगर ऐसे कंडोम का इस्तेमाल पहले हो चुका है तो एहतियात के तौर पर STI/STD की जांच और जरूरत पड़ने पर गर्भावस्था परीक्षण कराने की सलाह दी गई है।
  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!