बलूच संगठनों का अफगानिस्तान को समर्थन का ऐलान, हवाई हमलों पर पाकिस्तान को लगाई फटकार

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 03:14 PM

full support for afghanistan  baloch group condemns pakistani strikes

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में कथित हवाई हमलों के बाद बलूच नेशनल मूवमेंट ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया। हमलों में नागरिकों के मारे जाने का दावा है, जिससे...

Peshawar:  बलूच नेशनल मूवमेंट (BNM) ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए कथित हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।अफगानिस्तान के Ministry of National Defence के अनुसार पाकिस्तान ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में हवाई हमले किए। दावा किया गया कि एक मदरसे को निशाना बनाया गया कई रिहायशी घर तबाह हुए महिलाओं और बच्चों समेत “दर्जनों नागरिक” मारे गए या घायल हुए हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस पर आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

   

BNM ने कहा kf पिछले 79 वर्षों से क्षेत्रीय अस्थिरता की मुख्य वजह पाकिस्तान की नीतियां हैं। पाकिस्तान पर विस्तारवादी और आंतरिक दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। बलूचिस्तान के “कब्जे” और वहां राजनीतिक दमन का जिक्र किया। संगठन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए पड़ोसी देशों पर दबाव बनाता है। BNM ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता और आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। उसने क्षेत्रीय देशों से “संयुक्त मोर्चा” बनाने की अपील की ताकि कथित सैन्य आक्रामकता का मुकाबला किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह के हमले जारी रहे तो  पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध और बिगड़ सकते हैं। सीमा पर सैन्य तनाव बढ़ सकता है और  क्षेत्र में अस्थिरता और उग्रवाद को बढ़ावा मिल सकता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!