Edited By Tanuja,Updated: 16 Dec, 2025 03:15 PM

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा जा रही बस पर हमला कर 18 पुरुष यात्रियों का अपहरण कर लिया। हमले में बस चालक सहित कई यात्री घायल हुए। यह घटना सिंध–पंजाब सीमा के पास हाईवे पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
Peshawar: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने 18 लोगों का अपहरण कर लिया। ये सभी यात्री एक बस में क्वेटा जा रहे थे। यह घटना सोमवार रात घोटकी इलाके के पास घटी, जब हमलावरों ने सिंध-पंजाब सीमा के करीब हाईवे लिंक रोड पर बस पर गोलियां चलाईं और 18 पुरुष यात्रियों को बंधक बना लिया। गोलीबारी में चालक और कुछ यात्री घायल हो गए।
گھوٹکی میں ڈاکوؤں نے بس سے 18 مسافر اغوا کر لیے
ڈاکوؤں نے خواتین کو چھوڑ دیا، مردوں کو اپنے ساتھ لے گیا
بس کوئٹہ جا رہی تھی، پولیس ورینجرز قب تعاقب میں روانہ
* بس میں 25 افراد سوار تھے pic.twitter.com/V4TIjd5mcm
— Moosa Khan Afridi (@musa_afridi_ISF) December 15, 2025
जियो न्यूज के अनुसार, बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने बताया कि घटनास्थल पर कुल 18 से 20 हमलावर मौजूद थे, सभी हथियारबंद थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। महिला यात्री ने बताया कि हमलावरों ने 25 यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा, लेकिन महिला यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सिंध के गृह मंत्री के प्रवक्ता जिया उल हसन लांझर ने बताया कि ड्राइवर और खलासी के अलावा बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
ان کو سیاسیت سے فرصت ملی گی تو عوام محفوظ رہیں گے، 18 مسافر اغواء ہوگئے ہیں لیکن ایٹمی ملک پر مسلط مافیا کو خبر تک نہیں!؟
یہ ظالم ،جابر اور نااہل حکومت ہر لحاظ سے ناکام ہوچکی ہے۔
pic.twitter.com/LdqmjlkemI
— Gul Zafar Khan (@gulzafarkhan) December 15, 2025