जिसके भरोसे छोड़ा वही बना दरिंदाः 18 माह की मासूम से 17 वर्षीय लड़के ने किया रेप, दुनिया को रुला रहे बच्ची की मौत व मां की चीखों के ये Video

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 11:41 AM

in karachi 18 month old girl lost her life after rape by a 17 year old boy

कराची के कय्यूमाबाद में 18 महीने की बच्ची Aizal की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। करीब 17 वर्षीय रिश्तेदार पर कथित यौन हिंसा और हत्या का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी और उम्र सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच जारी है और...

Karachi: पाकिस्तान के कराची में डेढ़ साल की बच्ची से रेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है । कराची के कय्यूमाबाद इलाके की रहने वाली बच्ची एय्जल (Aizal) के साथ रेप और मारपीट के बाद  मौत होने के बाद बवाल मच गया । मामले में करीब 17 साल के उसके एक रिश्तेदार Manan आरोपी  निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

 

وہ صرف 18 ماہ کی بچی تھی اس کو تو شاید یہ دنیا بھی دھندلی نظر آتی تھی ۔لیکن اسکا آخر جرم ہی کیا تھا ؟
رونگٹے کھڑے ہو گئے ہیں جب سے اس خبر کو سنا ہے۔
اس ویڈیو میں آپ اس کی ماں کا درد بھی محسوس کریں گے، ایک باپ کی بے بسی بھی دیکھیں گے۔اور ایک حیوان کی حیوانیت پر خون کے آنسو بھی… pic.twitter.com/ctvAgSxfEN

— RASHED PTI 🇬🇧 (@Rashed_pti) August 10, 2026

जानकारी के मुताबिक,  4 अगस्त 2026 को बच्ची की मां ने किसी काम के लिए बाहर जाने से पहले अपने घर आने-जाने वाले रिश्तेदार लड़के मनन पर भरोसा किया व उसी के पास बच्ची को छोड़ कर थोड़ी देर के लिए बाहर चली गई। उसी दौरान  बच्ची को उसका किशोर रिश्तेदार कुछ समय के लिए अपने साथ बाहर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। परिवार के अनुसार, वापस लौटने पर बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी और वह बेहोश थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन शरीर पर गंभीर चोटों और खून बहने कारण इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
  

इस पाकिस्तानी मां की तस्वीर लगातार देखकर मेरा दिल दहला देने वाला है

18 महीने की बच्ची के साथ उसके 17 साल के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म किया।

उस मासूम बच्ची ने जो दर्द और सदमा सहा उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता ।

उसे गंभीर चोटें आई और बहुत खून बह रहा था ऐसे घिनौने काम… pic.twitter.com/GklEka6ybQ

— ujala kushwaha (@ujalakushwaha01) August 11, 2026

मामले में  आरोपी Manan नाम के किशोर को  पुलिस ने गिरफ्तार किया और Defence पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। इसी वजह से अदालत ने उसकी वास्तविक उम्र निर्धारित करने के लिए आयु सत्यापन की प्रक्रिया का आदेश दिया है। उम्र की पुष्टि होने के बाद यह तय होगा कि उसके खिलाफ कौन-से कानूनी प्रावधान लागू होंगे।

 

18 महीने की मासूम से दरिंदगी की हदें पार, इलाज के दौरान तोड़ी साँस!

​कराची के कयूमाबाद से सामने आई रूह कँपा देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है, महज़ 18 महीने की मासूम बच्ची आयज़ल को चीज़ दिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ हैवानियत की गई। अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने… pic.twitter.com/2PL8RcW35l

— Karishma Aziz (@K24Nation) August 10, 2026

दुनिया को रुला रहा मां का वीडियो 
मामले ने उस समय और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब बच्ची की मां का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में मां अपनी बेटी के साथ हुई  दरिंदगी  और उसकी मौत का रो-रोकर  दर्द बयां करती नजर आती हैं। वीडियो में मां अपनी बेटी की हालत और उसके साथ  दरिंदगी के खिलाफ   इंसाफ की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और पाकिस्तान में लोगों ने बच्ची के लिए न्याय की मांग शुरू कर दी।

 

A mother’s pain is beyond words..
In a gut-wrenching interview, Aizal’s mother broke down over the horror that stole her 18-month-old baby girl in #Karachi—raped & murdered by 17 year old relative.

She begged for justice. No parent should ever have to bury their child this way. pic.twitter.com/kOXxsvIjBN

— Ayesha Gill (@ayesha16g) August 7, 2026

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिला।  बच्ची की मां के भावुक वीडियो देख कर पूरी दुनिया सन्न है ।  इस घटना ने पाकिस्तान में बच्चों की सुरक्षा और यौन अपराधों के खिलाफ कानूनों के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। खासतौर पर छोटे बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में परिवार, पुलिस और प्रशासन की जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!