अमेरिका-इजरायल से संघर्ष में ईरान में मृतकों की संख्या 1230 पहुंची

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 06:35 PM

iran death toll from us israel clashes reaches 1230

अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 1,230 हो गई है। ईरान की सरकारी एजेंसी ‘ईरान्स फाउंडेशन ऑफ मार्टर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स’ ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, मौजूदा...

International Desk: अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अब तक कम से कम 1,230 लोगों की जान जा चुकी है।

ईरान की सरकारी संस्था ‘ईरान्स फाउंडेशन ऑफ मार्टर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स’ ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की। संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि मौजूदा संघर्ष के दौरान 1,230 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि युद्ध के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और मृतकों की संख्या आगे और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी हैं, वहीं हालात पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।  संघर्ष के कारण अभी भी कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!