Israel Emergency Alert: इज़रायल में मधुमक्खियों का आतंक... Tel Aviv में लगा ‘लॉकडाउन’

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 10:06 AM

israel bees swarm tel aviv israel emergency alert wildlife beekeeping rescue

Israel Bees Attack: इज़रायल के तेल अवीव और आसपास के कई शहरों में अचानक हजारों मधुमक्खियों का बड़ा झुंड देखने को मिला। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि स्थानीय प्रशासन को तुरंत अलर्ट जारी करना पड़ा और कुछ इलाकों में...

Israel Bees Attack: इज़रायल के तेल अवीव और आसपास के कई शहरों में अचानक हजारों मधुमक्खियों का बड़ा झुंड देखने को मिला। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि स्थानीय प्रशासन को तुरंत अलर्ट जारी करना पड़ा और कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से दुकानों, कैफे और शॉपिंग सेंटर को बंद कर दिया जिसके बाद अस्थायी लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिली।

बता दें कि इजरायल में इन दिनों मधुमक्खियों का भयानक हमला देखा जा रहा है। तेल अवीव समेत कई शहरों में मधुमक्खियों के झुंड आसमान में छा गए। इतनी ज्यादा मधुमक्खियां हैं कि अधिकारियों को आपातकालीन चेतावनी जारी करनी पड़ी है। 

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और मधुमक्खियों को किसी भी तरह से परेशान या नुकसान न पहुंचाएं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि मधुमक्खियों का विशाल झुंड इमारतों, गाड़ियों और बाजारों के आसपास मंडरा रहा है, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई और पूरे शहर में अफता-तफरी मच गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी टीमें और ट्रेनड मधुमक्खी पालकों को मौके पर भेजा गया। इन टीमों ने मधुमक्खियों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का काम शुरू किया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई हमला नहीं बल्कि मधुमक्खियों की प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है, जिसे स्वार्मिंग कहा जाता है। इसमें मधुमक्खियों का एक बड़ा समूह अपनी पुरानी कॉलोनी छोड़कर नई रानी के साथ नया घर खोजने निकलता है। यह प्रक्रिया अक्सर तब होती है जब छत्ते में जगह कम हो जाती है या पर्यावरणीय परिस्थितियां बदलती हैं।

वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि मौसम में बदलाव, फूलों की कमी या छत्ते के टूटने जैसी वजहें इस तरह के बड़े झुंड का कारण बन सकती हैं। हालांकि घटना से किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- कुछ इसे प्रकृति का संकेत मान रहे हैं तो कुछ पर्यावरणीय बदलावों की चेतावनी बता रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!