'मैंने कभी किसी के आगे नहीं झुकी, न ही इटली ...', मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 08:20 PM

i have never bowed before anyone not even italy    meloni gives a sharp rep

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है। मेलोनी ने कहा है कि न तो उन्होंने कभी ट्रंप के सामने सिर झुकाया और न ही इटली कभी झुका है। ट्रंप ने अपने भड़कीले अंदाज़ में दावा किया था कि मेलोनी उनके...

नेशनल डेस्क : इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है। मेलोनी ने कहा है कि न तो उन्होंने कभी ट्रंप के सामने सिर झुकाया और न ही इटली कभी झुका है। ट्रंप ने अपने भड़कीले अंदाज़ में दावा किया था कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं।

मेलोनी ने ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'बचकाना' बताया। ट्रंप ने दावा किया था कि हाल ही में हुए G7 समिट के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए 'मिन्नतें' की थीं। मेलोनी ने इन बातों को 'पूरी तरह मनगढ़ंत' बताया और अपने सहयोगियों के साथ ट्रंप के व्यवहार पर निराशा जताई। इटली के आत्म-सम्मान का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाया और न ही इटली ने।

ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मेलोनी 'शायद खुश थीं' कि समिट के दौरान ट्रंप ने उनसे बात की। उन्होंने आगे दावा किया, 'उन्होंने मेरे साथ तस्वीर लेने के लिए कहा। वह तस्वीर के लिए बहुत उत्सुक थीं। मैं तस्वीरें नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आया।'

शुक्रवार को मेलोनी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया और ट्रंप पर मनगढ़ंत बातें करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं, और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।'

मेलोनी ने ट्रंप की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि वह पश्चिम के दुश्मनों के प्रति तो नरम रुख अपनाते हैं, लेकिन अपने सहयोगियों के प्रति नहीं। उन्होंने ट्रंप को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे झुकते हैं।"

गौरतलब है कि मेलोनी कभी यूरोप में ट्रंप की सबसे बड़ी समर्थक थीं और 2025 में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली एकमात्र यूरोपीय नेता थीं। हालांकि, ईरान विवाद और अन्य मुद्दों पर मतभेदों के कारण दोनों नेताओं के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!