Kenya : रात भर हुई भारी बारिश से तबाही, 23 लोगों की मौत, सैंकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त, सेना ने संभाला मोर्चा

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 10:10 PM

kenya heavy overnight rain wreaks havoc 23 dead

केन्या की राजधानी में शनिवार को भारी बारिश के कारण 23 लोगों की मौत हो गई, उड़ानें बाधित हुईं और हालात के मद्देनजर सेना को तैनात किया गया।

नैरोबीः केन्या की राजधानी में शनिवार को भारी बारिश के कारण 23 लोगों की मौत हो गई, उड़ानें बाधित हुईं और हालात के मद्देनजर सेना को तैनात किया गया। नौरोबी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। नैरोबी के पुलिस प्रमुख जॉर्ज सेडा ने शनिवार को बताया कि कुछ लोग डूब गए और कुछ की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 
Motorists stranded after heavy rains pound Kenya's capital overnight | AP  News
उन्होंने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सेडा ने यह भी बताया कि 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से कुछ सड़क किनारे और पार्किंग स्थलों पर पलट गए। 'केन्या एयरवेज' ने शनिवार को बताया कि उड़ानें बाधित हुईं, कुछ उड़ानों को तटीय शहर मोम्बासा की ओर मोड़ दिया गया और यह व्यवधान कई घंटों तक जारी रहेगा। 
Kenya floods many dead | Several dead, flights disrupted and military  deployed after heavy rains pound Kenya's capital overnight - Telegraph India
आपातकालीन बचाव सेवाओं की सहायता के लिए सेना तैनात की गई और स्थानीय टोल रोड संचालक ने एलिवेटेड रोड के लिए शुल्क माफ कर दिया।
The Kenya Meteorological Department (KMD) has warned that heavy rainfall  will persist across much of the country over the weekend, keeping the risk  of flooding, landslides, and water contamination high.
शुक्रवार को बारिश शुरू हुई और रात भर जारी रही, जिससे कुछ वाहन जलमग्न हो गए और कुछ क्षेत्रों में वाहन चालकों को घुटनों तक पानी में चलकर ऊंचे स्थानों तक पहुंचना पड़ा। बाढ़ग्रस्त घरों व पलटे हुए वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!