Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Jun, 2026 09:22 PM

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर वर्चुअल माध्यम से हस्ताक्षर किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका की ओर से दस्तावेज़...
नेशनल डेस्क : अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर वर्चुअल माध्यम से हस्ताक्षर किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका की ओर से दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। वहीं ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिब ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते को औपचारिक रूप देने के लिए शुक्रवार को एक विशेष हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक समझौता ज्ञापन की शर्तों और इसके प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों पक्ष इस संबंध में अधिक जानकारी साझा कर सकते हैं। खबर अपडेट की जा रही है...