Epstein फाइल्स विवाद पर ट्रंप का जवाब: “मैं तो पूरी तरह बरी...मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं” (Video)

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 12:44 PM

nothing to hide totally exonerated  trump again denies links to epstein

एपस्टीन फाइल्स को लेकर मचे वैश्विक हंगामे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जांच में उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया गया है। उन्होंने जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Washington: एपस्टीन फाइल्स को लेकर दुनियाभर में जारी विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर दोषी यौन अपराधी Jeffrey Epstein के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि जांच में उन्हें पूरी तरह से बरी कर दिया गया है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। Air Force One में रिपोर्टर्स से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे पूरी तरह बरी कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। डेमोक्रेट्स को उम्मीद थी कि उन्हें कुछ मिलेगा, लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ।”

 

ट्रंप ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन ने कभी उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का समर्थन नहीं किया था। ट्रंप के मुताबिक, “वह मेरे खिलाफ थे और चाहते थे कि मैं कभी आगे न बढ़ूं।”डेमोक्रेट्स पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि इस जांच में पूर्व राष्ट्रपति Bill Clinton समेत कई अन्य डेमोक्रेट नेताओं के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “यह दिलचस्प है कि अब उन्हें घसीटा जा रहा है। क्लिंटन और कई दूसरे डेमोक्रेट्स का नाम इसमें आया है।”

 

ट्रंप ने यह भी जिक्र किया कि पूर्व विदेश मंत्री Hillary Clinton ने आरोप लगाया है कि एपस्टीन मामले का इस्तेमाल उनसे ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि ट्रंप ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, “यह उनकी समस्या है। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन मैंने उन्हें म्यूनिख में देखा था और उन्हें अब भी ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम है।” गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन की साल 2019 में फेडरल कस्टडी के दौरान मौत हो गई थी। उस समय वह नाबालिगों की सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोपों में मुकदमे का सामना करने वाला था। राजनीति, बिज़नेस और एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी हस्तियों से एपस्टीन के कथित संबंध आज भी जांच और बहस का विषय बने हुए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!