Epstein Files: नए खुलासे से ब्रिटिश राजशाही में तूफान, गिरफ्तारी से ठीक पहले प्रिंसेस बीट्राइस की जन्मदिन पार्टी में मौजूद था एपस्टीन

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 07:34 PM

epstein attended princess beatrice s 18th birthday party at windsor

जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए खुलासों ने ब्रिटिश राजशाही और वैश्विक अभिजात वर्ग को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। डेली मेल, सीएनएन और बीबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाही पार्टियों, संदिग्ध दान और शीर्ष वकीलों से संबंधों ने जवाबदेही और नैतिकता पर गंभीर...

London: कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज़ों और मीडिया रिपोर्ट्स ने ब्रिटेन की राजशाही और वैश्विक सत्ता-तंत्र में हलचल मचा दी है। डेली मेल के अनुसार, जुलाई 2006 में एपस्टीन प्रिंसेस बीट्राइस की 18वीं जन्मदिन पार्टी में विंडसर कैसल में मौजूद था उसकी गिरफ्तारी से महज़ आठ दिन पहले।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस समय एपस्टीन के साथ घिसलेन मैक्सवेल और हार्वे वाइंस्टीन भी थे, जबकि नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में उसके खिलाफ दो महीने पहले ही वारंट जारी हो चुका था। इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रिंस एंड्रयू ने कथित तौर पर “मिसेज़ विंडसर” कोडनेम का इस्तेमाल कर एपस्टीन से जुड़ी महिलाओं को बकिंघम पैलेस में प्रवेश दिलवाया।

 

🇬🇧 Epstein attended Princess Beatrice's 18th birthday party at Windsor in July 2006, just 8 days before his arrest for child sex offenses.

He was at the royal residence with Ghislaine Maxwell and Harvey Weinstein.

An arrest warrant had been issued against him 2 months earlier… https://t.co/3440TsOYav pic.twitter.com/6CbEEXEATK

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) February 14, 2026

डेली मेल के मुताबिक, इन खुलासों के बाद शाही संस्थान के प्रति जनसमर्थन 45% तक गिर गया है अब तक का सबसे निचला स्तर। किंग चार्ल्स तृतीय को “गंभीर रूप से चिंतित” बताया गया है, हालांकि राजमहल की ओर से औपचारिक प्रतिक्रिया सीमित रही। उधर, सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की व्हाइट हाउस काउंसल रह चुकी कैथी रूमलर के एपस्टीन से संबंधों के सवाल उठे हैं। वह वर्तमान में गोल्डमैन सैक्स की चीफ लीगल ऑफिसर हैं।

 

🇬🇧 British police are looking into whether Prince Andrew broke the law by sharing confidential trade secrets with Epstein.

The emails show him forwarding official trip reports and Afghanistan investment opportunities to Epstein after his 2008 conviction.

Source: BBC
File… https://t.co/GCgQHbr10k pic.twitter.com/bx1wUoUfFj

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) February 13, 2026

 

एक अन्य विवाद में डेली मेल ने दावा किया कि प्रिंस विलियम की चैरिटी अर्थशॉट प्राइज़ को सुल्तान अहमद बिन सुलायेम से एक मिलियन पाउंड से अधिक का दान मिला जबकि उन पर एपस्टीन के साथ आपत्तिजनक ईमेल और “टॉर्चर वीडियो” साझा करने के आरोप हैं। वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या प्रिंस एंड्रयू ने 2008 की सजा के बाद भी एपस्टीन को आधिकारिक यात्राओं और व्यापारिक सूचनाओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की।इन तमाम दावों ने यह बहस तेज कर दी है कि क्या दशकों तक प्रभावशाली संस्थानों ने गंभीर आरोपों के बावजूद आंखें मूंदे रखीं और अब उसकी कीमत प्रतिष्ठा और भरोसे के रूप में चुकानी पड़ रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!