पाकिस्तान में पुलिस ने TTP और अलकायदा के 12 आतंकवादी किए गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 May, 2023 11:51 AM

pakistan 12 terrorists arrested from different areas of punjab

पाकिस्तान की पुलिस ने रविवार को 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 9 आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान...

 पेशावरः पाकिस्तान की पुलिस ने रविवार को 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 9 आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) संगठन से है। ये आतंकवादी लाहौर और पंजाब प्रांत समेत देश के अन्य हिस्सों में संवेदनशील प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

 

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) ने पिछले सप्ताह पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में 54 खुफिया-आधारित अभियान चलाए। इसके बाद, उन्होंने 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से नौ TTP के सक्रिय सदस्य हैं, दो सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (SSP) और एक आतंकवादी इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा हुआ था। CTD अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी लाहौर और पंजाब प्रांत के अन्य हिस्सों में संवेदनशील प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

 

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने इन आतंकवादियों के पास से चार किलोग्राम विस्फोटक, एक आत्मघाती जैकेट, एक हथगोला, आठ डेटोनेटर, बारह फुट सुरक्षा फ्यूज तार, 9.28 फुट का प्राइमा कार्ड, चार पिस्तौल, 20 गोलियां और प्रतिबंधित पर्चे बरामद किए। गौरतलब है कि हाल के समय में पाकिस्तान में टीटीपी के आतंकवादियों ने कई हमलों को अंजाम दिया है।  

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!