पाकिस्तान की सबसे असुरक्षित रेल बनी जाफ़र एक्सप्रेस, डेढ़ महीने में छठा हमला ! हथियारबंदों ने ट्रेन पर की फायरिंग

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 04:25 PM

pakistan jaffar express attacked again in balochistan s bolan pass

बलूचिस्तान के बोलान पास में जाफ़र एक्सप्रेस पर फिर हमला हुआ। हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर फायरिंग की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। डेढ़ महीने में यह छठा हमला है। इससे पहले शिकारपुर, मस्तुंग और बोलान पास में धमाकों व हाईजैकिंग की घटनाएँ हो चुकी हैं, जिससे...

Peshawar: पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित बोलान पास में जाफ़र एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला हुआ है। क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन पर आब-ए-गुम के पास हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की। ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, डेढ़ महीने में यह छठा हमला है। 7 अक्टूबर को शिकारपुर में पटरी पर हुए धमाके में 7 लोग घायल हुए थे, जबकि 24 सितंबर को मस्तुंग के स्पिज़ेंड क्षेत्र में बम धमाके में 12 यात्री घायल हुए थे। इससे पहले मार्च 2025 में BLA की मेजीद ब्रिगेड ने इसी ट्रेन को बोलान पास में हाईजैक कर 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। उग्रवादियों ने 20 सुरक्षा कर्मियों की हत्या का दावा भी किया था। लगातार हमलों ने इस रूट की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!