पाकिस्तान की औरतें UAE की सड़कों पर मांग रही हैं भीख! पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे

Edited By Updated: 28 Mar, 2025 01:23 PM

pakistani women are begging on the streets of uae

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 10 पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। UAE प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें जल्द ही...

इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 10 पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। UAE प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें जल्द ही पाकिस्तान वापस भेजने का निर्णय लिया है। UAE में काम की तलाश में गए कई पाकिस्तानियों को वहां रोजगार नहीं मिल पाता, जिसके कारण वे भीख मांगने को मजबूर हो जाते हैं। एक पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने इस मुद्दे पर लोगों की राय जानी। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि कई पाकिस्तानी वहां ट्रेनिंग लेकर भीख मांगते हैं और इस काम में उनके बच्चे भी शामिल होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय लोग मेहनती होते हैं और वे UAE में भी मेहनत से काम करते हैं, लेकिन पाकिस्तानियों में ऐसा नहीं देखा जाता।

गिरफ्तार हुईं महिलाएं

हाल ही में गिरफ्तार हुई महिलाओं की पहचान इस प्रकार है:

इन महिलाओं को UAE पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है और जल्द ही इन्हें पाकिस्तान निर्वासित किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए पुरुष

  • मुहम्मद जकारिया (डेरा गाजी खान)

  • वसीम हैदर (बहावलनगर)

  • मोहम्मद उस्मान (लाहौर)

  • एजाज खान (चरसद्दा)

  • अब्दुल्ला (पेशावर)

इन सभी को आपातकालीन पासपोर्ट जारी कर दिए गए हैं, जिससे इन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जा सके।

UAE सरकार की चेतावनी: भिखारियों को पैसे न दें

UAE प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे सड़कों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों को पैसे न दें। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं और किसी भी अवैध प्रवासी को बख्शा नहीं जाएगा।  UAE में भीख मांगने के मामले सामने आने के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने 52,520 नागरिकों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध लगाया था। इनमें वे लोग शामिल हैं जो पहले किसी अपराध या अवैध गतिविधि में लिप्त पाए गए थे। भीख मांगने और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब और अन्य मध्य पूर्वी देशों से भी निर्वासित किया जा रहा है। सऊदी अरब से 4,210 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से बाहर निकाला गया है, जिनमें से 1,546 पर भविष्य में यात्रा करने का प्रतिबंध भी लगाया गया है।

क्या कहती है पाकिस्तान की जनता?

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आवाम बंट गई है। कई लोग इसे देश की आर्थिक कमजोरी से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे नागरिकों की मानसिकता की समस्या मान रहे हैं। पाकिस्तान के एक नागरिक ने कहा, "हमारे देश के लोग मेहनत करने की बजाय शॉर्टकट ढूंढते हैं। वे UAE जैसे देशों में जाकर भीख मांगने को अपना व्यवसाय बना लेते हैं।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!