पड़ोसी देश पाकिस्तान में 6 रुपए सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू

Edited By Updated: 23 May, 2026 01:11 PM

petrol and diesel prices have become cheaper by rs 6 in pakistan

Pakistan सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में कटौती की है, जो 23 मई से लागू हो गई।

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध और कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने दबाव के बीच जहां भारतीय बाजार में ईंधन की कीमतों में आज मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है। 

पाकिस्तान में पेट्रोल ₹6 और डीजल ₹6.80 सस्ता 

पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत ₹6.00 प्रति लीटर की कटौती के बाद ₹403.78 प्रति लीटर हो गई है। वहीं हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत ₹6.80 प्रति लीटर की कटौती के बाद ₹402.78 प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल की नई दरें शनिवार यानि 23 मई से लागू हो गई हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते ईंधन की कीमतों में कटौती की है। पिछले हफ्ते भी पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि, मौजूदा कटौती के बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेहद उच्च स्तर पर बनी हुई हैं।

फरवरी में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से पाकिस्तानी सरकार हर शुक्रवार को ईंधन की कीमतों की समीक्षा कर रही है। पाकिस्तानी सरकार ने 6 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम एकमुश्त ₹55 प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। इसके बाद 2 अप्रैल को एक बार फिर पेट्रोल में 43% और डीजल में 55% की भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई थी। 

भारत का रुख 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की अस्थिरता के बीच भारत में भी ईंधन की कीमतों पर आंशिक असर पड़ा है। हाल के दिनों में तीन किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब ₹5 बढ़ाए गए हैं। शनिवार यानि आज पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया। इसके अलावा कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में भी ₹1 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!