अनोखा देश जहां लड़कियां नहीं बना सकतीं पोनीटेल, अंडरवियर के रंग भी होते हैं तय, वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर

Edited By Updated: 23 Jul, 2025 12:05 PM

ponytail is a crime in this country girls underwear colour is banned

दुनिया के हर कोने में कुछ ऐसे नियम और प्रथाएं देखने को मिलती हैं जो हमें हैरान कर देती हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि हम जहां हैं वो जगह और जीने का तरीका सबसे बेहतरीन है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के अजीबोगरीब नियमों के बारे में बताएँगे जो...

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया के हर कोने में कुछ ऐसे नियम और प्रथाएं देखने को मिलती हैं जो हमें हैरान कर देती हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि हम जहां हैं वो जगह और जीने का तरीका सबसे बेहतरीन है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के अजीबोगरीब नियमों के बारे में बताएँगे जो खासकर वहां की महिला छात्रों पर लागू किए जाते हैं। यहां केवल पोनीटेल ही नहीं बल्कि वहां के स्कूलों में मोजों की लंबाई से लेकर अंडरवियर के रंग तक के लिए भी सख्त नियम तय किए गए हैं।

PunjabKesari

यह देश कोई और नहीं बल्कि तकनीकी रूप से बेहद उन्नत जापान है। यहां आज भी महिला छात्रों के पोनीटेल (चोटी) बनाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सुनकर अजीब लगेगा लेकिन इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि पोनीटेल बनाने से पुरुषों में यौन उत्तेजना होती है!

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया की पसंदीदा रम 'ओल्ड मॉन्क', जिसने दुनिया भर में बजाया डंका, बेचने वाला खुद था चाय का शौकीन

बालों से लेकर अंडरवियर तक के नियम

जापान में केवल पोनीटेल ही नहीं बल्कि वहां के स्कूलों में मोजों की लंबाई से लेकर अंडरवियर के रंग तक के लिए भी सख्त नियम तय किए गए हैं। स्कूलों में लड़कियों को केवल सफेद अंडरवियर पहनने की इजाज़त है। कहा जाता है कि ऐसा इसलिए है ताकि वे उनकी ड्रेस से मैच करें और रंग दिखाई न दे।

यह भी पढ़ें: क्लास वन ऑफिसर की शर्मनाक हरकत, जासूसी कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया पत्नी के नहाते का Video, और फिर...

वहीं चोटी रखने को लेकर जापान में नियम है कि फीमेल स्टूडेंट्स को चोटी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे उनकी गर्दन का पिछला हिस्सा खुला रहता है। तर्क यह है कि गर्दन का पिछला हिस्सा खुला रहने से पुरुष यौन उत्तेजना महसूस करते हैं और इसे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए ज़रूरी माना जाता है।

PunjabKesari

बालों के रंग पर भी पाबंदी

जापान के स्कूलों में लड़कियों को चोटी के अलावा अपने बालों पर कलर कराने की भी अनुमति नहीं है। लड़कियों के बालों का जो भी प्राकृतिक रंग है वैसा ही रखे जाने का नियम तय है या फिर केवल काला रंग कराए जाने की अनुमति है।

इन नियमों को लेकर विवाद भी हुए हैं। जापान में साल 2020 में चोटी न बनाने के नियम पर फुकुओका के स्कूलों में इसको लेकर एक सर्वे भी किया गया था जिसमें इन नियमों की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए गए थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!