Edited By ,Updated: 01 Jun, 2016 04:17 PM

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां अजीबो-गरीब कानून लागू हैं।
नई दिल्लीः दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां अजीबो-गरीब कानून लागू हैं। न चाहते हुए भी लोगों को उनका पालन करना पड़ता है, वरना वे सजा के भागीदार हैं। ऐसा ही एक देश नॉर्थ कोरिया है। यहां कई ऐसे विचित्र कानून हैं, जो आम इंसानों की स्वतंत्रता पर रोक लगाते हैं।
नॉर्थ कोरिया में आप पोर्न फिल्में नहीं देख सकते हैं। अगर इसे देखते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसे सजा-ए-मौत दी जाती है। सरकार की तानाशाही इस कदर है कि यहां सिर्फ मिलिट्री वाले और सरकारी अधिकारियों को ही अपने पास कार रखने की इजाजत है। यहां का कोई भी निवासी निजी उपयोग के लिए कार नहीं रख सकता। इस कानून का पालन यहां सख्ती के साथ किया जाता है। यदि कोई इस कानून को तोड़ने की कोशिश करता है तो उसे सख्त सजा दी जाती है। यहां पर कोई भी जींस नहीं पहना सकता है। सरकार ने जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा रखा है। उत्तर कोरिया में भिखारियों की फोटो खींचने पर प्रतिबंध है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की सरकार का मानना है कि भिखारियों की फोटो खींचने से उनके देश की छवि खराब होती है।
यहां रहने वाली महिलाएं खुद की मर्जी से हेयर स्टाइल नहीं बना सकती है। यहां की सरकार ने महिलाओं के लिए 28 हेयर स्टाइल को मान्यता दी है। महिलाओं को इन्हीं स्टाइल में अपने बाल कटवाने होते हैं। वे अपनी मर्जी से कोई भी हेयर स्टाइल नहीं बनवा सकती हैं।
यहां की सरकार द्वारा किम जोन्ग डॉन्ग नामक एक मॉडल सिटी बनाई गई थी, ताकि दक्षिण कोरियाई लोगों को उत्तर कोरिया आने के लिए आकर्षित किया जा सके,लेकिन कोई भी व्यक्ति इससे प्रभावित नहीं हो सका। यहां की सरकार की तानाशाही और कानूनी सख्ती के कारण पिछले 60 सालों में उत्तर कोरिया से 23,000 लोग दक्षिण कोरिया चले गए। इन लोगों पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया। वहीं, मात्र दो लोग ही दक्षिण कोरिया के उत्तर कोरिया आए। यहां पर मारिजुआना (गांजा) का उपयोग करने के लिए कानूनी तौर पर अनुमति दी गई है।