अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Edited By Updated: 12 Dec, 2025 11:30 PM

man dies after being hit by train in amethi

अमेठी जिले के फुर्सतगंज थानाक्षेत्र के सरवनपुर गांव के पास अमेठी रेल खंड पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इलियास (45) निवासी गांव खालिसपुर थाना फुर्सतगंज के रूप...

नेशनल डेस्क: अमेठी जिले के फुर्सतगंज थानाक्षेत्र के सरवनपुर गांव के पास अमेठी रेल खंड पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इलियास (45) निवासी गांव खालिसपुर थाना फुर्सतगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इलियास का शव आज दोपहर बाद वाराणसी-लखनऊ खंड के सरवनपुर गांव के रेल लाइन के पास मिला और उसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से होने का संदेह है। थाना फुर्सतगंज के प्रभारी निरीक्षक नंद हौसिला यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!