आंकड़ों की गोपनीयता की रक्षा करने में विफल रहने पर टि्वटर पर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Edited By Updated: 26 May, 2022 11:56 AM

pti international story

वाशिंगटन, 26 मई (एपी) पिछले करीब छह साल की अवधि में उपयोगकर्ताओं के आंकड़े गोपनीय रखने में विफलता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा करेगा।

वाशिंगटन, 26 मई (एपी) पिछले करीब छह साल की अवधि में उपयोगकर्ताओं के आंकड़े गोपनीय रखने में विफलता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा करेगा।

साथ ही ट्विटर उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की सुरक्षा के लिए नए मानक भी तैयार करेगा।

न्याय विभाग और संघीय व्यापार आयोग ने बुधवार को ट्विटर के साथ वाद निपटारे की घोषणा की।
नियामकों का आरोप है कि ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं को धोखे में रखते हुए 2011 के एफटीसी आदेश का उल्लंघन किया कि वह उनकी गैर-सार्वजनिक संपर्क जानकारी की गोपनीयता को सुरक्षित रखता है।
सरकार ने आरोप लगाया कि मई 2013 से सितंबर 2019 तक, ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं को बताया कि वह खाते की सुरक्षा के उद्देश्य से उनके फोन नंबर और ईमेल का पता एकत्र कर रहा था, लेकिन कंपनी यह खुलासा करने में विफल रही कि वह इस सूचना का उपयोग कंपनियों को प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को लक्षित ऑनलाइन विज्ञापन भेजने में सक्षम बनाने के लिए भी करेगी।
नियामकों ने बुधवार को दायर एक संघीय मुकदमे में यह भी आरोप लगाया कि ट्विटर ने झूठा दावा किया कि उसने यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड के साथ अमेरिकी गोपनीयता समझौतों का अनुपालन किया है।

एपी फाल्गुनी मनीषा मनीषा 2605 1154 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!