चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 03:41 PM

pti international story

बीजिंग, 30 नवंबर (एपी) बीजिंग, 30 नवंबर (एपी) चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है।

बीजिंग, 30 नवंबर (एपी) बीजिंग, 30 नवंबर (एपी) चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है।

सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वह 96 वर्ष के थे। जेमिन का निधन शंघाई में हुआ।

जेमिन ने तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद के दौर में देश का नेतृत्व किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।

वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व करते हुए जेमिन ने चीन में बाजार उन्मुख सुधार किये। जेमिन के कार्यकाल में ही 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी हुई और 2001 में वीन विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ।

जेमिन की सरकार ने देश में व्याप्त असंतोष को समाप्त कर दिया था। इस सरकार ने मानवाधिकार, श्रम और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया और सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार के लिए खतरे के रूप में देखी जाने वाली फालुन गोंग आध्यात्मिक पद्धति पर प्रतिबंध लगा दिया।

जेमिन ने अपना सरकारी पद 2004 में छोड़ दिया था, लेकिन पर्दे के पीछे वह सक्रिय रहे, जिसके कारण वर्तमान राष्ट्रपति शी चिनफिंग का उदय हुआ, जिन्होंने 2012 में सत्ता संभाली थी।

कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में 13 वर्षों तक उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी में पूंजीपतियों का स्वागत करके और चीन के विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने के बाद विदेशी निवेश लाकर चीन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

एपी
देवेंद्र अविनाश अविनाश 3011 1540 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!