अफगानिस्तान के लोकप्रिय निजी टेलीविजन नेटवर्क पर  तुर्की  धारावाहिक बंद,, जानवरों के कार्यक्रम शुरू

Edited By Updated: 04 Sep, 2021 02:03 PM

serial closed on afghanistan popular private television network

अफगानिस्तान के सबसे लोकप्रिय निजी टैलीविजन नैटवर्क ने अपने उत्तेजक तुर्की धारावाहिकों और संगीत कार्यक्रमों के स्थान पर देश के नए तालिबानी शासकों के अनुरूप जानवरों से संबंधित कार्यक्रम दिखाना शुरू कर दिया है। तालिबान ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि...

दुबई,: अफगानिस्तान के सबसे लोकप्रिय निजी टैलीविजन नैटवर्क ने अपने उत्तेजक तुर्की धारावाहिकों और संगीत कार्यक्रमों के स्थान पर देश के नए तालिबानी शासकों के अनुरूप जानवरों से संबंधित कार्यक्रम दिखाना शुरू कर दिया है। तालिबान ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि मीडिया इस्लामिक कानूनों के विरोधाभासी कार्यक्रम न दिखाए या राष्ट्रीय हितों को नुक्सान न पहुंचाए।


 इसके बावजूद अफगानिस्तान के स्वतंत्र समाचार स्टेशन महिला एंकरों को दिखा रहे हैं और तालिबान शासन में मीडिया की आजादी की सीमाओं की परीक्षा ले रहे हैं। अफगानिस्तान के सरकारी प्रसारणकत्र्ता आर.टी.ए. ने अगले नोटिस तक महिला प्रस्तोताओं को हटा दिया है। महिला द्वारा चलाए जा रहे स्वतंत्र जेन टी.वी. ने नए कार्यक्रम दिखाना बंद कर दिया है। निजी एरियाना समाचार चैनल ने अपनी महिला प्रस्तोताओं के कार्यक्रमों का प्रसारण जारी रखा है।

 

तोलो न्यूज के मालिकाना हक वाले मॉबी समूह के अध्यक्ष और सी.ई.ओ. साद मोहसेनी ने कहा कि उनका मानना है कि तालिबान मीडिया को इसलिए बर्दाश्त कर रहा है क्योंकि वे मानते हैं कि उन्हें लोगों के दिल जीतने हैं और अपने शासन के प्रति उन्हें विश्वास दिलाना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!