Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Sep, 2025 10:14 AM

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने 13 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। रिहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा है।
इंटरनेशनल डेस्क। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने 13 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। रिहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा है।
बेटी के साथ शेयर की प्यारी तस्वीरें
रिहाना ने अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें दोनों मां-बेटी गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और सिंगर को तीसरी बार मां बनने पर बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: YouTube Income: YouTube से लाखों कमाना है तो बस कर लें ये काम, जमकर बरसेंगे नोट, जानें क्या है तरीका?
रिहाना और रैपर रॉकी का यह तीसरा बच्चा है। इससे पहले उन्होंने 2022 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम आरजेडए है और 2023 में दूसरा बच्चा हुआ था। रिहाना अपने बच्चों के नाम को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं। उन्होंने अपने पहले बेटे का नाम भी एक साल बाद ही बताया था।

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
रिहाना और रॉकी की मुलाकात 2012 में एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड के रिहर्सल के दौरान हुई थी। तभी से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आज यह कपल हॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक माना जाता है।