Spirit Airlines ने लिया अचानक बड़ा फैसला- सभी फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों में हड़कंप, रिफंड पर दी ये अहम जानकारी

Edited By Updated: 02 May, 2026 03:04 PM

spirit airlines flight cancelled fuel prices aviation crisis atf cost us

American Spirit Airlines: मीडिल ईस्ट टेंशन में दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों से एयर ट्रेवल भी महंगा हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर अब एविएशन सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फ्यूल...

American Spirit Airlines: मीडिल ईस्ट टेंशन में दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों से एयर ट्रेवल भी महंगा हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर अब एविएशन सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फ्यूल इतना महंगा हो गया है, जिससे एयरलाइंस की ऑपरेटिंग लागत काफी बढ़ गई है। इसी दबाव के चलते अमेरिका की लो-कॉस्ट एयरलाइन Spirit Airlines ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सभी उड़ानों को फिलहाल के लिए कैंसिल करने का फैसला लिया है।

सस्ती यात्रा सुविधा देने के लिए जानी जाती है Spirit Airlines 
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Airline का कहना है कि मौजूदा हालात में बढ़ती ईंधन कीमतों के साथ सस्ती दरों पर उड़ानें चलाना आर्थिक रूप से संभव नहीं रह गया है। कंपनी के सीईओ dave davis ने बताया कि Spirit Airlines  पिछले 30 सालों से सस्ती यात्रा सुविधा देने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अचानक बढ़ी लागत ने कंपनी को यह कड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2026 में कंपनी ने अपने बॉन्डहोल्डर्स के साथ मिलकर वित्तीय सुधार (restructuring) की योजना बनाई थी, लेकिन ईंधन की कीमतों में तेज उछाल के कारण स्थिति और कठिन हो गई।

एयरलाइन ने रिफंड को लेकर दी अहम जानकारी
यात्रियों के लिए एयरलाइन ने रिफंड को लेकर भी जानकारी दी है। जिन लोगों ने टिकट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बुक किए हैं, उनका पैसा अपने आप वापस कर दिया जाएगा। वहीं, जिन्होंने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट लिया है, उन्हें अपने एजेंट से संपर्क करना होगा। वाउचर या लॉयल्टी पॉइंट्स से टिकट बुक करने वालों के मामले में फैसला बाद में लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले Air India भी ईंधन महंगा होने के कारण रोजाना लगभग 100 उड़ानें रद्द करने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे हालात में आने वाले दिनों में Air travel और महंगा और सीमित हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!