गृहयुद्ध के बीच 'किलर ड्रोन्स' का बढ़ा आतंक : 5 महीनों में 1,000 से अधिक बेगुनाहों की जान ले गए ड्रोन

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 10:34 PM

the rise of killer drones amid the civil war

संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 2026 के पहले पांच महीने में सूडान में हुए ड्रोन हमलों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 2026 के पहले पांच महीने में सूडान में हुए ड्रोन हमलों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि उनके कार्यालय ने सूडान युद्ध में ड्रोन हमलों में "तेज बढ़ोतरी" दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय ने इस साल जनवरी से मई के बीच 1,000 से अधिक आम लोगों की मौत की जानकारी दर्ज की है। उन्होंने जिनेवा में मानवाधिकार परिषद से कहा, "सूडान में भयावह संकट बढ़ गया है और यह तेज हुआ है। युद्ध में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।"

उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश सूडान में 15 अप्रैल 2023 को उस वक्त युद्ध शुरू हुआ था जब सेना और अर्द्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' राजधानी खारतूम और देश के दूसरे हिस्सों में आमने-सामने आ गए थे। 'आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट' (एसीएलईडी) के अनुसार, तीन साल से जारी युद्ध में कम से कम 59 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!