Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Jun, 2026 10:56 AM

अमेरिका के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन (Penn Station) पर रविवार शाम को हुई एक सनसनीखेज चाकूबाजी (Stabbing) की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह वारदात ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार...
New York Penn Station Stabbing : अमेरिका के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन (Penn Station) पर रविवार शाम को हुई एक सनसनीखेज चाकूबाजी (Stabbing) की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह वारदात ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को शहर के दौरे पर आ रहे हैं।
इस वीआईपी दौरे को लेकर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी जिसके बीच हुई इस अचानक हिंसा ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर डाल दिया है। न्यूयॉर्क पुलिस और एमट्रैक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 8 June Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जयपुर में लगा झटका तो बेंगलुरु-लखनऊ वालों की चांदी, देखें पूरी लिस्ट
रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, दो को चोटें आई हैं और बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूयॉकर् पुलिस विभाग ने हमले के बाद तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। यह हमला पूर्वी मानक समय (ईएसटी) लगभग 19:00 बजे हुआ था।

यह चाकूबाजी की घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) फाइनल में न्यूयॉकर् निक्स का मैच देखने के लिए शहर का दौरा करने वाले हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना अचानक हुई हिंसा थी।

रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे एमट्रैक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दमकल विभाग ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हुए लोगों को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया है। न्यूयॉर्क का पेन स्टेशन मैडिसन स्क्वायर गाडर्न के ठीक नीचे स्थित है जहां सोमवार शाम को एनबीए फाइनल के तीसरे गेम में निक्स का मुकाबला सैन एंटोनियो स्पर्स से होगा।
🚨🚨🚨پنج نفر در ایستگاه پناستیشن نیویورک بر اثر حمله با سلاح سرد زخمی شدند. pic.twitter.com/Yl720BzD0N
— Maryam Rahmati (@maryam_rahmati) June 8, 2026
मैच से पहले शहर के अधिकारियों ने ट्रंप की उपस्थिति के कारण स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाली वॉच पार्टी को रद्द करने और बैग ले जाने पर प्रतिबंध सहित नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की। मेयर ज़ोहरान ममदानी भी उपस्थित रहेंगे।