अब इस देश का सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा फेसबुक-व्हाट्एसेप

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 06:28 AM

this country has now made a major decision regarding social media

स्पेन सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

नेशनल डेस्कः स्पेन सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस फैसले की घोषणा स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में की।

प्रधानमंत्री सांचेज ने कहा कि यह कदम बच्चों और किशोरों को इंटरनेट पर मौजूद अश्लील, हिंसक और भ्रामक कंटेंट से बचाने के लिए उठाया जा रहा है, जो उनकी मानसिक और भावनात्मक सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

अश्लील और खतरनाक कंटेंट बना बड़ा कारण

सांचेज ने साफ कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इस फैसले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी। इसके बाद 16 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेगा और न ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर पाएगा। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर बड़ी टेक कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया। उनके अनुसार, ये कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो, अश्लील तस्वीरें, डीपफेक कंटेंट और भड़काऊ सामग्री को फैलने दे रही हैं। सरकार बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कंपनियों ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

प्रधानमंत्री सांचेज ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां पैसा कमाने के लिए खतरनाक कंटेंट को नजरअंदाज कर रही हैं। बच्चे सोशल मीडिया के कारण अकेलापन महसूस कर रहे हैं। युवाओं में नैतिक और सामाजिक मूल्यों की कमी देखी जा रही है। इससे समाज और देश के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकती, इसलिए यह सख्त कदम जरूरी था।

विपक्ष ने भी किया समर्थन

स्पेन में सरकार के इस फैसले का विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है। राजनीतिक दलों का कहना है कि यह फैसला बच्चों के हित में है। सरकार और विपक्ष मिलकर पूरे देश में इस नियम के बारे में जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि माता-पिता और स्कूल भी इसे समझ सकें।

दुनिया के अन्य देशों में भी बैन लागू

स्पेन से पहले कई देशों ने ऐसे कदम उठाए हैं:

  • ऑस्ट्रेलिया: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह रोक (पहला देश)।

  • डेनमार्क: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन।

  • फ्रांस: जनवरी 2026 में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का कानून पारित। यह अब स्कूलों में भी लागू होगा।

ब्रिटेन और भारत में भी चर्चा जारी

ब्रिटेन और भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग उठ रही है। कई सामाजिक संगठन और बाल अधिकार कार्यकर्ता इसकी वकालत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल दोनों देशों में इस पर सिर्फ चर्चा हो रही है, कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!