महिला पर्यटक ने होटल की जगह जेल में मांग ली कमरे की बुकिंग, मिला ऐसा जवाब सुनकर हिल गया इंटरनेट

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 04:28 PM

tourist mistakes philippines women s jail for hotel prison s response goes vira

फिलीपींस में एक महिला पर्यटक ने होटल समझकर गलती से महिला जेल में कमरा बुक करने का संदेश भेज दिया। जेल प्रशासन के विनम्र जवाब और महिला की माफी के बाद पूरी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मजेदार घटना ने लाखों लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Manila: फिलीपींस में एक महिला पर्यटक की छोटी-सी गलती इंटरनेट पर हंसी का बड़ा कारण बन गई। वीकेंड ट्रिप के लिए होटल ढूंढ़ रही महिला ने गलती से होटल की बजाय बागियो सिटी महिला जेल (Baguio City Jail Female Dormitory) के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ही कमरा बुक करने का संदेश भेज दिया। इसके बाद जेल प्रशासन का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

महिला ने संदेश भेजकर पूछा, "क्या वीकेंड के लिए कोई यूनिट (कमरा) उपलब्ध है?" जेल प्रशासन ने बेहद विनम्रता से जवाब दिया, "मैडम, यह महिलाओं की जेल है।" अपनी गलती का एहसास होते ही महिला ने तुरंत माफी मांग ली। बाद में महिला की अनुमति मिलने पर Bureau of Jail Management and Penology (BJMP) ने दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

PunjabKesari

यह पोस्ट देखते ही हजारों यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। किसी ने लिखा, "यहां तीन टाइम का खाना और रहने की जगह भी मिल जाती।" वहीं कुछ लोगों ने इसे अब तक की सबसे मजेदार ऑनलाइन बुकिंग गलती बताया।वायरल पोस्ट के साथ जेल प्रशासन ने लोगों से अपील की कि होटल बुक करने या किसी संस्थान से संपर्क करने से पहले उसके आधिकारिक पेज और पहचान की अच्छी तरह जांच कर लें। बाद में BJMP ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनकी जेल "होटल नहीं है" और लोगों को वहां बने कैदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!