Edited By Pardeep,Updated: 04 Apr, 2026 09:09 PM

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को 36 दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान तय समय के भीतर स्ट्रेट ऑफ...
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को 36 दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान तय समय के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
तेजी से खत्म हो रहा समय
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समय तेजी से बीत रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान को समझौता करने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए पहले ही समय दिया था, जिसमें अब सिर्फ 48 घंटे ही बाकी हैं।
“48 घंटे बाद बरपेगा कहर”… ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप ने कहा, “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। समय तेजी से बीत रहा है। 48 घंटे के बाद अमेरिका उन पर कहर बनकर टूट पड़ेगा।” यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और पूरी दुनिया की नजरें अब अगले 48 घंटों पर टिकी हुई हैं।