बड़े काम का है यह कीड़ा, दुनिया की बड़ी समस्या को कर सकता है खत्म(Pics)

Edited By Updated: 10 Jul, 2017 06:26 PM

wax worm caterpillar could eat plastic bags

दुनिया में हर साल 30 करोड़ टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है जिसके निपटारे को लेकर साइंटिस्ट्स भी परेशान थे। लेकिन यूरोपीय साइंटिस्ट्स की एक टीम ने इसका हल ढूंढ ...

नई दिल्ली: दुनिया में हर साल 30 करोड़ टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है जिसके निपटारे को लेकर साइंटिस्ट्स परेशान थे। लेकिन यूरोपीय साइंटिस्ट्स की एक टीम ने इसका हल ढूंढ निकाला है। यूरोपीय साइंटिस्ट्स की एक टीम ने एक ऐसे कीड़े की खोज की है, जो प्लास्टिक को खाकर खत्म कर सकता है। 


जानकारी मुताबिक, इस कीड़े के बारे में 2 साल पहले ही पता चल गया था जब यूनिवर्सिटी ऑफ कांताब्रिया की डेवलपमेंट बायोलाॅजिस्ट फेडेरिका बेर्टोच्चिनी अपने घर के पिछवाड़े में मधुमक्खियों के पुराने छत्ते की सफाई कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने इस छत्तों में रहने वाले कुछ वैक्स वर्म को निकालकर एक पॉलीथिन बैग में भरकर रखा और बैग में छोटे-छोटे छेद हो गए थे। 


फिर फेडेरिका ने इस बात का पता चलाने के लिए अपने साथी वैज्ञानिकों के साथ इस पर काम करना शुरू किया। उन्होंने देखा कि इल्लियां किस गति से प्लास्टिक खा सकती है। उन्होंने अपने प्रयोगों में पाया कि 100 वैक्स वर्म एक महीने में 5.5 ग्राम के प्लास्टिक बैग को खाकर खत्म कर सकते हैं। गैलेरिया मेलोनेला नामक कीड़ा अपने जीवन की शुरुआती अवस्था में इल्लियों के रूप में होता है। उसे वैक्स वर्म कहा जाता है। यह उन छत्तों में पाए जाने वाले माेम को खाकर जीवित रहता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस कीड़े के शरीर से ऐसे एंजाइम निकलते हैं, जो प्लास्टिक मॉलीक्यूल्स को तोड़ देते हैं या फिर यह वैक्स वर्म के शरीर पर पाए जाने वाले किसी खास तरह के बैक्टीरिया के कारण होता होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!