क्या पाकिस्तान बनेगा अमेरिका-ईरान वार्ता का मंच…शहबाज शरीफ का बड़ा ऑफर, ट्रंप ने भी दिखाई दिलचस्पी

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 10:55 PM

will pakistan become the venue for us iran talks

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए "सार्थक और निर्णायक वार्ता" की मेजबानी को लेकर उनका देश तैयार है।

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए "सार्थक और निर्णायक वार्ता" की मेजबानी को लेकर उनका देश तैयार है। यह घोषणा मीडिया की उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये परोक्ष रूप से प्रयास कर रहे हैं। शरीफ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के लिए जारी संवाद प्रयासों का स्वागत करता है और उनका पूरी तरह से समर्थन करता है, जो क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता के हित में है।"

शरीफ ने पोस्ट में कहा, ''अमेरिका और ईरान की सहमति होने पर पाकिस्तान संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता की मेजबानी करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है तथा इसे अपने लिए सम्मान की बात मानता है।'' कुछ घंटों बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शरीफ की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर साझा किया। इससे पहले, विदेश कार्यालय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अटकलों से बचने और अमेरिकी एवं ईरानी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता स्थल के बारे में आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करने का आग्रह किया था।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, "पाकिस्तान अपनी नीति के अनुरूप, पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी में जारी संघर्ष के समाधान के लिए राजनयिक माध्यमों और प्रयासों के प्रति प्रतिबद्ध है।'' युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने इस्लामाबाद को वार्ता के संभावित स्थल के रूप में बताया है।

ब्रिटेन के अखबार 'फाइनेंशियल टाइम्स' के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का अनुरोध किया। सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की थी कि अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में "ईरान के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत" की है।

'सीएनएन' के अनुसार, अमेरिका ने ईरान को 15 मांगों की एक सूची भेजी है, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से अपनी अपेक्षाओं का ब्यौरा दिया गया है। सूत्रों के हवाले से 'सीएनएन' की खबर में कहा गया, "पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक उन अधिकारियों में शामिल हैं जो अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के संपर्क में हैं।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!