रविन्द्र रैना को मिली दूसरी बार J&K की कमान, निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Updated: 16 Jan, 2020 01:03 PM

ravindra raina command jammu and kashmir second time

रविन्द्र रैना को भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई का बुधवार को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। रैना को यहां पार्टी मुख्यालय में चुनाव पर्यवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग की मौजूदगी में फिर से अध्यक्ष चुना...

जम्मू: रविन्द्र रैना को भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई का बुधवार को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। रैना को यहां पार्टी मुख्यालय में चुनाव पर्यवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग की मौजूदगी में फिर से अध्यक्ष चुना गया। 

PunjabKesari

हर्षवर्धन ने कहा रैना के गतिशील नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना हुआ है। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें बधाई दी। चुग ने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

PunjabKesari
 

रविन्द्र रैना भाजपा नेता सत शर्मा के बीजेपी-पीडीपी सरकार में मंत्री बनने के बाद 2018 को प्रदेश भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे। भाजपा के 42 वर्षीय फायर ब्रांड विधायक रविन्द्र रैना बचपन से ही संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वह वर्ष 2014 में नौशहरा के भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राष्ट्रवादी तत्वों की आवाज बन हर उस मुद्दे पर आवाज उठाते रहे हैं।

बता दें कि श्री रैना ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरली धर राव और सचिव सुनील देव धर द्वारा हाई कमान को दिए गए सुझाव के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए श्री रैना के नाम की सिफारिश की गई। नए अध्यक्ष और अन्य सभी नव निर्वाचित पार्टी पदाधिकारियों का कार्यकाल 2020 से 2023 तक का होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!