July 2023 Capricorn Horoscope: जानें, मकर राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा

Edited By Updated: 08 Jul, 2023 02:35 PM

आज बात करेंगे कि मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे 17 जुलाई को। ये शुभ गोचर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Capricorn July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कि मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे 17 जुलाई को। ये शुभ गोचर में हैं लेकिन बाद में नहीं रहेंगे। मकर राशि के जातक शनि की साढ़े साती की ढैया से गुजर रहे हैं। शनि दूसरे भाव में हैं और शुभ गोचर में नहीं हैं। गुरु और राहु का गोचर चौथे भाव में शुभ नहीं होता। केतु और शुक्र का गोचर आपकी कुंडली में शुभ रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का उपाय आपको निश्चित तौर पर जरुर करना चाहिए।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। आय भाव के स्वामी का गुरु को देखना शुभ है। मनी फ्लो नहीं रुकेगा। जो विदेश से जुड़ा काम करते हैं, उनको फायदा मिलने की संभावना है। शुभ फल मिलेंगे।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: मैरिड लाइफ को लेकर समय थोड़ा सा खराब रह सकता है। 17 जुलाई को सप्तम में सूर्य का गोचर हो जाएगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। मंगल अष्टम में शनि दूसरे भाव में रहेंगे। वाणी वाले भाव में शनिदेव खुद विराजमान हैं। तीन पाप ग्रह आपकी वाणी वाले भाव को देख रहे हैं। किसी के साथ कनफ्लिक्ट में न पड़ें। सिंगल के लिए पंचम भाव का स्वामी शुक्र, अष्टम में चला गया। वो शुभ गोचर में हैं। कोई पार्टनर मिलने की संभावना है।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत को लेकर छठा भाव केतु के प्रभाव में है। सेहत सही रहेगी लेकिन ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: पंचम भाव के स्वामी के ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी। हालांकि बुध शुभ गोचर में नहीं हैं। ये लग्न को देख रहे हैं और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। स्टडी के कारक भी बुध हैं। हो सकता है आपको मनपसंद संस्थान में एडमिशन मिल जाए।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!