शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

Edited By Updated: 14 Jun, 2021 04:21 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 14 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 73.21 पर आ गया।

मुंबई, 14 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 73.21 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं में गिरावट और डॉलर की मजबूती के चलते भी निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 73.21 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.07 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत बढ़कर 73.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 90.56 पर आ गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!