एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा

Edited By Updated: 17 May, 2022 10:15 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 17 मई (भाषा) एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 363 अंक चढ़ गया।

मुंबई, 17 मई (भाषा) एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 363 अंक चढ़ गया।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 362.9 अंक बढ़कर 53,336.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 122.25 अंक बढ़कर 15,964.55 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी और इंफोसिस लाल निशान में आ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, तोक्यो और शंघाई के बाजारों में तेजी थी।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 180.22 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 52,973.84 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 60.15 अंक या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 15,842.30 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,788.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!