रुपया 34 पैसे बढ़कर 81.38 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 04:17 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 30 नवंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा में सुधार से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 34 पैसे के सुधार...

मुंबई, 30 नवंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा में सुधार से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 34 पैसे के सुधार के साथ 81.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.63 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.38 के उच्चस्तर और 81.64 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.72 प्रति डॉलर था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि जोखिम वाली आस्तियों की धारणा में सुधार, कच्चे तेल की कम कीमतें तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के बाद पिछले 11 महीनों में भारतीय रुपये में पहली मासिक बढ़त दर्ज की गई।

परमार ने कहा, ‘‘यह महीने के अंत में 1.6 प्रतिशत ऊंचा बंद होने की ओर अग्रसर है जो अगस्त, 2021 के बाद से सबसे बड़ा लाभ होगा।’’
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.51 पर रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.13 प्रतिशत बढ़कर 84.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), अप्रैल-अक्टूबर के लिए राजकोषीय घाटे के आंकड़े और अक्टूबर के लिए बुनियादी उद्योगों के आंकड़े आज जारी किए जाने हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 417.81 अंक बढ़कर 63,099.65 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,241.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!