महाराष्ट्र: सपा विधायक आजमी ने जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया

Edited By Updated: 22 Jan, 2023 12:38 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने दावा किया है कि उनके निजी सहायक को एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में अपशब्द...

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने दावा किया है कि उनके निजी सहायक को एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में अपशब्द कहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आजमी के निजी सहायक की शिकायत पर आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं 506 (2) और 504 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोलाबा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार की शाम कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने आजमी के निजी सहायक के साथ-साथ औरंगजेब के बारे अपशब्द कहे और फिर आजमी को जान से मारने की धमकी दी।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!