कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की SC में अर्जी, CBI-ED के दुरुपयोग का आरोप

Edited By Updated: 24 Mar, 2023 11:58 AM

14 opposition parties led by congress petition in sc

कांग्रेस की अगुवाई में 14 राजनीतिक दलों ने विपक्षी नेताओं के विरुद्ध विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसी के ‘‘मनमाने' इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की अगुवाई में 14 राजनीतिक दलों ने विपक्षी नेताओं के विरुद्ध विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसी के ‘‘मनमाने'' इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग संबंधी विपक्षी दलों की याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई करने के लिए राजी हुआ। 

 

चीफ जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी.एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे.बी परदीवाला की पीठ ने द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, भारत राष्ट्र समिति और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी की दलीलों पर संज्ञान लिया और कहा कि याचिका पर 5 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।

 

ये दल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी पूर्व और गिरफ्तारी बाद दिशा निर्देशों का पालन किए जाने का अनुरोध कर रहे हैं। सिंघवी ने कहा कि 95 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। हम गिरफ्तारी पूर्व और गिरफ्तारी के बाद दिशा निर्देशों की मांग कर रहे हैं।'' इस पर पीठ ने कहा कि हम इस पर 5 अप्रैल को सुनवाई करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!