वित्तीय योजनाकार से 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 04:23 PM

2 arrested for duping financial planner of rs 49 lakh

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जमीन के जाली दस्तावेजों के जरिये एक वित्तीय सलाहकार से 49.35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जमीन के जाली दस्तावेजों के जरिये एक वित्तीय सलाहकार से 49.35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

मानपाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दिसंबर 2015 और जुलाई 2023 के बीच जाली दस्तावेज तैयार किये और इन दस्तावजों का इस्तेमाल कर डोंबिवली पूर्व निवासी राजेश सुभाष जाधव (34) को निर्माण कार्यों की साझेदारी में फंसाया। 

उन्होंने कहा, ‘‘ये जमीन डोंबिवली पूर्व के मौजे अडजे-गोलावली, मौजे दावडी, मौजे नंदिवली और मौजे गोलावली में स्थित हैं। इन भूखंडों के पुनर्विकास के लिए शिकायतकर्ता ने 49.35 लाख रुपये का निवेश किया था लेकिन बाद में उसे पता चला कि इनसे जुड़े दस्तावेज जाली हैं।'' अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!