दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार का कहर! दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 02:28 PM

tej raftaar ka kahar 2 people died in a head on collision between two motorcycl

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज थाना क्षेत्र में सागर मार्ग पर ग्राम सुमेर के पुल के पास हुई।

बेगमगंज थाना प्रभारी राजीव उइके ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सागर जिले के ग्राम सागोनी के निवासी अमर सिंह बंसल (40) अपनी मोटरसाइकिल से बेगमगंज से वापस घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और बंसल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार जिले के देवलापुर निवासी नितिन रावत (18) और उसका मित्र मोनू कुर्मी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उइके ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रावत तथा कुर्मी को बेगमगंज सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन दोनों की स्थिति नाजुक होने के कारण सागर मेडिकल कॉलेज भेज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि रावत की देर रात इलाज के दौरान सागर में मौत हो गई जबकि मोनू कुर्मी की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह बंसल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि रावत का पोस्टमार्टम सागर के मेडिकल कॉलेज में किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!