Road Accident: बीकानेर के पास भीषण दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 12:45 PM

2 people died tragically in a horrific accident near bikaner 2 seriously

राजस्थान के बीकानेर में रायसर के पास सोमवार को कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा भारत माला रोड पर पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के बीकानेर में रायसर के पास सोमवार को कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा भारत माला रोड पर पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। नापासर थाना प्रभारी लक्ष्मण सुधार ने बताया कि एक व्यक्ति वाहन के अंदर ही जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर नापासर पुलिस थाना और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी। पुलिस ने बताया कि लूणकरणसर निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!