अचनाक चलते वाहन पर गिरी चट्टानें, 2 लोगों की मौत, एक महिला घायल

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 07:41 PM

rocks fall onto a moving vehicle 2 people killed one woman injured

सिक्किम के मंगन जिले में शुक्रवार को एक वाहन पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब अपर जोंगू में चौथी मील (एस-टर्निंग) के पास सड़क...

नेशनल डेस्क : सिक्किम के मंगन जिले में शुक्रवार को एक वाहन पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब अपर जोंगू में चौथी मील (एस-टर्निंग) के पास सड़क पर अचानक चट्टानें गिरने के दौरान वहां से गुजर रहा वाहन उसकी चपेट में आ गया।

मृतकों की पहचान अपर जोंगू के टिंगवोंग स्थित सीबिम निवासी कलजांग लेप्चा और लकपा लेप्चा के रूप में हुई है। इस घटना में लकपा लेप्चा की पत्नी तर्मित लेप्चा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए पहले मंगन जिला अस्पताल ले जाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!