इतिहास में पहली बार: मंदारिन भाषा के उपन्यास 'ताइवान ट्रैवलॉग' ने जीता इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार

Edited By Updated: 20 May, 2026 09:15 AM

author yang shuang jie wins international booker prize for historical romance

ताइवान की लेखिका यांग शुआंग-जी और अनुवादक लिन किंग ने मंगलवार को उनके उपन्यास ताइवान ट्रैवलॉग के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता। यह 1930 के दशक में जापान के कब्जे वाले ताइवान की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक प्रेमकथा है। यह प्रतिष्ठित...

इंटरनेशनल डेस्क। ताइवान की लेखिका यांग शुआंग-जी और अनुवादक लिन किंग ने मंगलवार को उनके उपन्यास ताइवान ट्रैवलॉग के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता। यह 1930 के दशक में जापान के कब्जे वाले ताइवान की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक प्रेमकथा है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाला मंदारिन चीनी भाषा में लिखा गया पहला उपन्यास है जिसे अंग्रेजी में अनुवादित किया गया। 

चयन समिति की अध्यक्ष ब्रिटिश उपन्यासकार नताशा ब्राउन ने इस किताब को बेहद दिलचस्प और व्यंग्यात्मक रूप से परिष्कृत बताया। उन्होंने कहा कि यह किताब भाषा और सत्ता जैसे विषयों के साथ दिलचस्प तरीके से पेश आती है और पाठकों को लगातार आश्चर्य में डालती रहती है। यह उपन्यास एक जापानी उपन्यासकार की ताइवान की पाक कला यात्रा पर आधारित काल्पनिक यात्रा-संस्मरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है और इसमें उस लेखिका तथा उसके स्थानीय दुभाषिया के बीच के जटिल रिश्ते को दर्शाया गया है। 

PunjabKesari

ब्राउन ने कहा कि यह किताब वर्ग और उपनिवेशवाद जैसे मुद्दों की पड़ताल करती है और यह सवाल उठाती है कि क्या प्रेम सत्ता के असंतुलन को पार कर सकता है? कथा साहित्य, निबंध और वीडियो गेम की पटकथाएं लिखने वाली यांग ने कहा है कि वह ताइवान के जापानी उपनिवेश काल की जटिल परिस्थितियों को समझना और सुलझाना चाहती थीं। 

PunjabKesari

उन्होंने बुकर पुरस्कार की वेबसाइट से कहा, उपन्यास के मुख्य विषयों यात्रा और भोजन पर शोध करने से मेरी जिंदगी दो स्पष्ट तरीकों से बदली मेरी बचत कम हो गई और मेरा वजन बढ़ गया। मूल भाषा में वर्ष 2020 में प्रकाशित ताइवान ट्रैवलॉग यांग की पहली पुस्तक है जिसका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। अमेरिका में इसने 2024 में राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार के अनुवाद श्रेणी का पुरस्कार भी जीता था। 

PunjabKesari

इस पुस्तक ने अंतिम सूची में जगह बनाने वाली पांच अन्य पुस्तकों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार दुनिया भर की उन अनूदित कृतियों को दिया जाता है जो ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित होती हैं। पुरस्कार राशि लगभग 67 हजार अमेरिकी डॉलर है, जिसे लेखक और अनुवादक के बीच बराबर बांटा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की शुरुआत अन्य भाषाओं के कथा साहित्य को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए की गई थी। 

साथ ही यह साहित्यिक अनुवादकों के अक्सर कम आंके जाने वाले काम को सम्मान देने का भी प्रयास है। यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा के कथा साहित्य के लिए दिए जाने वाले बुकर पुरस्कार के साथ दिया जाता है जिसकी घोषणा वसंत ऋतु में होगी। वहीं बच्चों के लिए शुरू किया गया 'चिल्ड्रंस बुकर प्राइज' पहली बार अगले वर्ष प्रदान किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!