बाल सुधार गृह से 21 नाबालिग फरार, 4 को वापस लाया गया

Edited By Updated: 02 Apr, 2025 12:35 AM

21 minors absconded from juvenile home 4 brought back

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार शाम बाल सुधार गृह से कुल 21 नाबालिग प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त करने के बाद भाग गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बाद में, चार बंदियों का पता लगा लिया गया और उन्हें बाल सुधार गृह में वापस...

नेशनल डेस्क : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार शाम बाल सुधार गृह से कुल 21 नाबालिग प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त करने के बाद भाग गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बाद में, चार बंदियों का पता लगा लिया गया और उन्हें बाल सुधार गृह में वापस लाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (कोल्हान) मनोज रतन चौथे ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि लड़के शाम करीब साढ़े छह बजे चाईबासा सुधार गृह से भाग गए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, बंदियों ने बाहर निकलने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त करने से पहले सीसीटीवी कैमरों सहित सुधार गृह के विभिन्न सामान में तोड़फोड़ की। शेष बंदियों का पता लगाने और उन्हें वापस लाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!